अमेरिका में ऊर्जा क्षेत्र के CEOs से मिले PM Modi
shubhamsc | 22 Sep 2019 07:31 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ह्यूस्टन में अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की. इस बैठक के बाद ऊर्जा क्षेत्र की दो कंपनियो तेलुरियन (अमेरिका) और पेट्रोनेट (भारत) के बीच पांच मिलियन टन एलएनजी का अनुबंध हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचे. यहां उनका भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे.