PM Modi ने दिया किसानों को पेंशन का तोहफा, बोले- देश ने देखा दमदार सरकार का ट्रेलर
shubhamsc | 12 Sep 2019 02:53 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय मैंने आपसे कामदार और दमदार सरकार देने का वादा किया था. एक ऐसी सरकार जो पहले से भी ज्यादा तेज गति से काम करेगी, एक ऐसी सरकार जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी. बीते 100 दिन में देश ने इसका ट्रेलर देख लिया है, अभी फिल्म बाकी है.