पीएम मोदी पेरिस में बोले- ''नए भारत में भ्रष्टाचार, तीन तलाक, परिवारवाद की जगह नहीं'' | FULL SPEECH
ABP News Bureau | 23 Aug 2019 03:50 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. इस दौरान उन्होंने पेरिस में यूनेस्को के एक प्रोग्राम में भारतीय लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अनेक मुद्दे पर बात रखी. उन्होंने कहा, ''भारत का फ्रांस से रिश्ता कोई नया नहीं है, बल्की काफी पुराना है. इसलिए आज का दिन दोस्ती के नाम है. अच्छी दोस्ती का मतलब ये है कि सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देना.'' पीएम मोदी ने फ्रांस की फुटबॉल टीम की भी प्रशंशा की और कहा कि फ्रांस की टीम के समर्थक यहां से ज्यादा भारत में हैं और विश्वकप में यह देखने को मिला.''