लोकसभा चुनाव: आज तीन राज्यों में रैली करेंगे पीएम मोदी
ABP News Bureau | 28 Mar 2019 09:33 AM (IST)

दो हफ्ते बाद लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है, बीजेपी 2014 का इतिहास दोहराने के लिए मैदान में जुट गई है और उसके सबसे बड़े स्टार प्रचारक ने मैदान में एंट्री मार ली है, आज खुद पीएम मोदी बीजेपी के लिए तीन राज्यों में तीन रैली कर वोट मांगेगे, इन तीनों जगहों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है.