पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, एक दिन पहले करेंगे रोड शो
ABP News Bureau | 10 Apr 2019 11:12 AM (IST)

वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सांसद नरेन्द्र मोदी 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे. नामांकन से पहले नरेंद्र मोदी बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. 19 मई को वाराणसी में होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी किया जाएगा . इस अधिसूचना के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगा.नामांकन से पहले प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को वाराणसी में एक रोड शो भी करेंगे. प्रधानमंत्री का यह रोड शो बीएचयू गेट से शुरू होकर कचहरी तक का होगा.