मतदान से पहले PM मोदी ने मां हीराबा से लिया आशीर्वाद, देखिए
ABP News Bureau | 23 Apr 2019 08:24 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में वोट करेंगे. अहमदाबाद जाने से पहले पीएम मोदी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की और उनका आशिर्वाद लिया. पीएम मोदी को उनकी मां हीराबेन ने मीठा भी खिलाया. इसके साथ उन्हें एक खास उपहार भी दिया.