आज शाम देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी
shubhamsc | 08 Aug 2019 12:55 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद देश को संबोधित कर सकते हैं. फिलहाल पीएम मोदी के संबोधन का समय तय नहीं हुआ है. इससे पहले ऑल इंडिया रोडियो की ओर जानकारी दी गई थी कि पीएम मोदी का देश के नाम संबोधिन शाम चार बजे होगा. लेकिन अब एआईआर ने अपने इस जानकारी वाले ट्वीट को हटा दिया है. ट्वीट में बताया गया था कि पीएम का संबोधिन रेडियो के जरिए होगा, जिसका प्रसारण आकाशवाणी के चैनल इंद्रप्रस्थ, एफएम रेनवो और एमएफ गोल्ड पर किया जाएगा.