'फोनी' तूफान को लेकर PM मोदी का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- दीदी को राजनीति की ज्यादा चिंता
ABP News Bureau | 06 May 2019 06:12 PM (IST)

फोनी तूफान के बाद मची हलचल भले ही शांत हो गई हो, लेकिन अब इस तूफान से सियासी फायदा लेने की पूरी कोशिश की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोनी तूफान के सहारे ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि फोनी चक्रवात के समय मैंने ममता दीदी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दीदी ने अहंकार में मुझसे बात नहीं की.