दो दिन के भूटान दौरे पर पीएम मोदी, थिम्पू में हुआ भव्य स्वागत
shubhamsc | 17 Aug 2019 12:15 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में भूटान ने बिछाया रेड कार्पेट, भूटान की मदद से नाकाम होगी चीन की नापाक चाल.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का ये दौरा दो दिन का होगा. पीएम मोदी वहां शीर्ष नेतृत्व के साथ पनबिजली क्षेत्र सहित द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे. पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे.