झूठे वादों का सहारा ले रहे हैं सीएम और पीएम, हरियाणा में बोले Rahul Gandhi
shubhamsc | 14 Oct 2019 09:13 PM (IST)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरिय़ाणा के नूंह में एक जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों नेता चुनाव में झूठ का सहारा ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को अंबानी और अडाणी का लाउडस्पीकर कह दिया.