जल्द खत्म होने वाला है PM का बनारस दौरा, आसमान में विशेष सुरक्षा के बीच होगें रवाना
ABP News Bureau | 26 Apr 2019 01:36 PM (IST)

जल्द ही पीएम मोदी का बनारस दौरा खत्म होने वाला है. पीएम अपने हेलीकाप्टर से वापस जाने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी दूसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन दाखिल करने के मौके पर पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, प्रकाश सिंह बादल, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे.