ISRO में PM से बच्चे ने पूछा राष्ट्रपति कैसे बनें, Modi ने दिया अनोखा जवाब
shubhamsc | 07 Sep 2019 05:39 AM (IST)

'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय इसरो कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया. सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. चंद्रयान-2 के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है. इसरों सेंटर में पीएम मोदी ने बच्चों से भी मुलाकात की. उन्होंने बच्चों से बात की और उनके सवालों का भी जवाब दिया. सवाल जवाब के दौरान एक बच्चे ने पीएम मोदी से पूछा कि भारत का राष्ट्रपति कैसे बन सकता हूं, इस सवाल पर पीएम ने दिया अनोखा जवाब.