प्रियंका की शिवपूजा के बाद अब मोदी की बारी, क्या शिव साधना से मिलेगा सत्ता का सिंहासन
ABP News Bureau | 17 May 2019 08:54 PM (IST)

बीते कुछ वक्त में राजनीति के गलियारों में शिव साधना का नजारा आम हो गया है. एक के बाद एक नेता लगातार भोले बाबा को खुश करने के लिए उनके दर पर माथा टेक रहे हैं. 13 मई को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर माथा टेका था. अब पीएम मोदी 18 मई को केदारनाथ धाम में शिव साधना करने जा रहे हैं. आखिर इसके पीछे क्या है वजह, क्या इस बार शिव साधना से मिलेगा सत्ता के सिंहासन.