पंचनामा: 5 साल में पहली बार PM मोदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल ने इस अंदाज में साधा निशाना
ABP News Bureau | 17 May 2019 09:00 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद शुक्रवार को पहली बार बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने दावा किया कि चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी. मोदी ने कहा, ''पिछली बार 16 मई को चुनाव परिणाम आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी. 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था. सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी.''