जो विपक्ष का नेता बनने की हालत में नहीं हैं वे प्रधानमंत्री बनने के लिए कपड़े सिला रहे हैं- पीएम मोदी
ABP News Bureau | 30 Apr 2019 07:16 PM (IST)

यूपी के बहराईच में पीएम मोदी बोले- जो लोग विपक्ष का नेता बनने की स्थिति में नहीं है वो प्रधानमंत्री बनने के लिए दर्जी के पास कपड़े सिला रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने बहराइच में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की चुटकी भी ली. उन्होंने कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद यह एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे.