ओडिशा: सुंदरगढ़ रैली में पीएम मोदी का राज्य सरकार पर हमला, कहा- BJD क्षेत्र के आधार पर भेदभाव करती है
ABP News Bureau | 06 Apr 2019 01:30 PM (IST)

पीएम मोदी ने ओडिशा के सुंदरगढ़ी में कहा, क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव बीजेडी सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है. सरकार ऐसी होनी चाहिए जो सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली हो न कि जाति, पंथ, संप्रदाय और क्षेत्र के नाम पर भेदभाव करने वाली बीजेडी की नीयत सही होती तो जो पैसा केंद्र सरकार उसे भेजती है, उसे सही तरीके से खर्च करती, उस पर ताला लगाकर बैठ नहीं जाती. बीजेडी की नीयत सही होती तो खदानों से मिलने वाली रॉयल्टी के पैसे से यहां स्कूल खुलवाती, अस्पताल खुलवाती, सिंचाई की योजनाओं को पूरा कराती.