देश के नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है- PM मोदी
ABP News Bureau | 23 May 2019 09:04 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने इस फकीर की झोली भर दी है. चुनाव आयोग को इन चुनावों को सफलतापूर्व और उत्तम तरीके से पूरे कराने के लिए मैं बधाई देता हूं. इस चुनाव में मैं पहले दिन से कह रहा था कि ये चुनाव जनता का मतदान है. इस चुनाव में जनता की जीत हुई है.