IT रेड को लेकर बोले पीएल पुनिया, BJP पिछले 5 सालों से लगातार विपक्ष को बना रही है निशाना
ABP News Bureau | 09 Apr 2019 06:06 PM (IST)

इनकम टैक्स विभाग पिछले कुछ वक्त से मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबियों पर लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है. इसे लेकर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का कहना है कि मोदी सरकार बीते पांच सालों से लगातार विपक्ष को निशाना बना रहा है, और कोर्ट के फैसले के बिना ही दोषी साबित कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की किसानों को पेंशन देने की योजना को लेकर कहा कि मोदी सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं हैं. देखिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किस तरह साधा मोदी सरकार पर निशाना.