आज गुरू गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी
ABP News Bureau | 05 Jan 2017 12:21 PM (IST)

सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम पटना के गांधी में आयोजित किया गया है. यहां पर मोदी करीब एक बजे लोगों को संबोधित करेंगे और इसके बाद दोपहर 1.30 बजे लंगर में भोजन करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी के लंगर खाने के लिए सेवादारों ने विशेष तैयारी की है. लंगर के लिए कई तरह के प्रसाद बनाए गए हैं.