श्रीगुरु पवन सिन्हा से जानिए आज की परवरिश टिप्स | गुरुजी
ABP News Bureau | 31 Aug 2019 07:36 AM (IST)
गुरुजी पवन सिन्हा हर रोज की तरह सभी माता-पिता और अभिभावकों को एक खास परवरिश टिप्स दे रहे हैं, जिसका ध्यान देने से उनके बच्चों के स्वास्थ्य में लाभ, चरित्र में सादगी और व्यवहार में कुशलता आएगी. श्रीगुरु पवन सिन्हा ऐसी कोई भी टिप्स नहीं देते हैं जिसे करना किसी भी माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल हो. आज की परवरिश टिप्स- बच्चों को खिलाओ मगर ध्यान से ! सितंबर में बहुत ज्यादा मिठाई ना खिलाएं. ठंडी चीजें खाना बंद करने का वक्त है. दही छौंक कर ही खिलाएं. सर्दी, नजला, खांसी, जुखाम वाले बच्चों को दही ना दें.