परवरिश टिप्स: बच्चों को ज्यादा नमक ना दें | ABP News Hindi
ABP News Bureau | 23 Jul 2019 08:45 AM (IST)
गुरुजी पवन सिन्हा हर रोज की तरह सभी माता-पिता और अभिभावकों को एक खास परवरिश टिप्स दे रहे हैं, जिसका ध्यान देने से उनके बच्चों के स्वास्थ्य में लाभ, चरित्र में सादगी और व्यवहार में कुशलता आएगी. श्रीगुरु पवन सिन्हा ऐसी कोई भी टिप्स नहीं देते हैं जिसे करना किसी भी माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल हो. आज की परवरिश टिप्स में जानिए बच्चों को क्या ना दें? - बच्चों को ज्यादा नमक ना दें. नमक बच्चों के नर्वस सिस्टम पर बुरा असर डालता है. नमक से दिल और पेट पर भी बुरा असर पड़ता है. नमक के बुरे प्रभाव सामने आने में कई साल लग जाते हैं. बच्चों को नमक की संतुलित मात्रा ही दें. बच्चों को सेंधा नमक देने की कोशिश करें. समुद्री नमक से सेंधा नमक ज्यादा फायदेमंद है.