परवरिश टिप्स: बच्चों को डांटें ना, सही और गलत का अंतर समझाएं
ABP News Bureau | 06 Sep 2019 07:34 AM (IST)
गुरुजी पवन सिन्हा हर रोज की तरह सभी माता-पिता और अभिभावकों को एक खास परवरिश टिप्स दे रहे हैं, जिसका ध्यान देने से उनके बच्चों के स्वास्थ्य में लाभ, चरित्र में सादगी और व्यवहार में कुशलता आएगी. श्रीगुरु पवन सिन्हा ऐसी कोई भी टिप्स नहीं देते हैं जिसे करना किसी भी माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल हो. परवरिश टिप्स- छोटे बच्चों की हर चीज को परखने की आदत होती है. बच्चों को डांटें ना. सही और गलत का अंतर समझाएं. अंतर समझाने से बच्चों को मानसिक लाभ मिलता है.