संविधान की शपथ: गोपूजन करने वाले सीएम योगी के राज में कैसे भड़की हिंसा? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 04 Dec 2018 05:27 PM (IST)

गोरक्षा के नाम पर बहुत खून बह चुका है लेकिन ये सिलसिला थम नहीं रहा है. कल बुलंदशहर में भी यही हुआ. बुलंदशहर को हिंसा की आग में झोंक दिया गया. एक पुलिस इंस्पेक्टर, एक नौजवान के घरों में मातम पसर गया. सच सामने नहीं आ रहा है कि विवाद जब गाय को लेकर था तो दो इंसानों की बलि क्यों चढ़ा दी गई. इंस्पेक्टर सुबोध तो ड्यूटी पर थे. उनकी हत्या कैसे हो गई. क्या इस हत्याकांड का कोई कनेक्शन 2015 में अखलाक की हत्या से भी जुड़ा है जिसे गोमांस रखने के शक में मार दिया गया था.