संसद का सत्र 12 दिन के लिए बढ़ाया गया और अब 7 अगस्त तक संसद का मौजूदा सत्र चलेगा
shubhamsc | 25 Jul 2019 06:14 PM (IST)

संसद का सत्र 12 दिन के लिए बढ़ाया गया और अब 7 अगस्त तक संसद का मौजूदा सत्र चलेगा. इस संसद सत्र में कई अहम बिल पास हुए. और कई बार रात में भी काम किया गया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में चल रही बैठक में ये फैसला किया गया.
आज लोकसभा में तीसरी बार तीन तलाक बिल पेश किया गया. जिस पर पूरे दिन लोकसभा में बहस हुई. चर्चा के दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 20 से ज्यादा इस्लामिक देशों ने इस बदला है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस इसे गलत बता चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पीड़ित बहनें क्या घर में टांगे?