Paragliding Video से सोशल मीडिया पर छाए विपिन साहू से खास बातचीत, देखिए
ABP News Bureau | 30 Aug 2019 11:52 AM (IST)

सोशल मीडिया की ताकत ऐसी होती है कि वो रातों रात किसी को स्टार बना दे. पिछले कुछ दिनों से देश के सबसे वायरल वीडियो पर आपकी भी नजर गई होगी जिसमें एक युवक पैराग्लाइडिंग करते हुए काफी डरा हुआ है. हर कोई इस वीडियो के बारे में जानना चाहता है.. कौन है ये शख्स.. उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में रहने वाले विपिन साहू हैं ... ये वीडियो पिछले महीने 5 जुलाई का है.. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में विपिन दोस्तों के साथ घूमने गए थे.. विपिन को पैराग्लाइडिंग से डर लगता है... लेकिन जब दोस्तों ने मजाक उड़ाना शुरू किया तो वो भगवान का नाम लेकर हवा में सैर के लिए तैयार हो गए.. उसके बाद जो हुआ वो तो आपने देखा.