Imran Khan ने अपनी आवाम पर ही फोड़ा महंगाई का बम, तौबा तौबा कर उठे पाकिस्तानी | Mathrubhumi
ABP News Bureau | 09 Oct 2019 07:09 PM (IST)

फटेहाल पाकिस्तान इन दिनों चौतरफा परेशानियों से घिरा हुआ है. पहले तो कश्मीर पर मुंह की खाने के बाद इमरान ने यूएन के मंच से काफी रोना रोया लेकिन उससे कुछ फायदा नहीं हुआ. वहीं अब पाकिस्तान में महंगाई के कारण लोगों का बुरा हाल है, लोग कह रहे हैं इमरान खान कुछ न करें बस हमें जी लेने दें. वहीं अब तक कश्मीर को लेकर जो चीन पाकिस्तान से चोली-दामन का साथ निभा रहा था, उसका स्टैंड अब बदला-बदला सा है. इसी बदले स्टैंड ने पाकिस्तान की तमाम उम्मीदों का जनाजा भी निकल दिया है, क्योंकि वो नामुराद तो अब तक चीन की दोस्ती पर ऐतबार करते आ रहे थे.