Kashmir को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने ही छुड़ाए Imran Khan के छक्के, रात-दिन दे रही ताने
ABP News Bureau | 06 Oct 2019 09:33 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने एतिहासिक फैसला लिया था. उन्होंने जम्मू कश्मीर से 370 के विशेष प्रावधानों को खत्म कर दिया था. जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुनिया भर में काफी हाय तौबा मचाई थी, लेकिन उन्हें कहीं से भी सपोर्ट नहीं मिला था. इसके बाद उन्होंने यूएन में भी खूब कश्मीर राग अलापा था. जिसके बाद भी उनके लिए ढाक के तीन पात वाली स्थिति रही थी. इसे लेकर उनके देश के ही मीडिया ने इमरान खान पर जमकर निशाना साधा.