जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, राजनयिक संबंध भी कम करने का फैसला
shubhamsc | 07 Aug 2019 08:24 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार बैठकें कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज उन्होंने नेशनल सेक्योरिटी कमेटी की बैठक की. इस बैठक में पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंध का दर्जा घटाने का फैसला किया. साथ ही भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध भी सस्पेंड करने का फैसला किया. यही नहीं पाकिस्तान ने कहा है कि वह द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करेगा.