समझौता एक्सप्रेस ठप करने की ताक में पाकिस्तान, आज ट्रेन नहीं चलाई
shubhamsc | 08 Aug 2019 02:34 PM (IST)

समझौता एक्सप्रेस ठप करने की ताक में पाकिस्तान, आज ट्रेन नहीं चलाई. ये ट्रेन भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है. पाकिस्तान ने ड्राइवर और गार्ड भेजने से मना किया.
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की ओर आपाधापी में उठाए गए फैसलों पर भारत सरकार ने संयमित प्रतिक्रिया दी है. भारत सरकार ने पाकिस्तान की ओर से राजनयिक संबंध खत्म करने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा है. भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान ऐसे कदमों के जरिए विश्व को दिखाना चाहता है कि स्थिति कितनी गंभीर है. पाकिस्तान दुनिया को कारण बता रहा है उनका जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है.