PoK में गीदड़ भभकी देने वाले इमरान खान की GK में बत्ती गुल, दुनिया में इस तरह उड़ रही खिल्ली। मातृभूमि
ABP News Bureau | 13 Sep 2019 07:01 PM (IST)

बौखलाए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने आज पीओके का दौरा किया. इमराख ने इस दौरान आग उगला है. उन्होंने पीओके के लोगों को उकसाया और कहा कि वे एलओसी पर जाने के लिए तैयार रहें. इमरान खान ने कहा कि वे खुद लोगों को एलओसी पर जाने की तारीख बताएंगे. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद ये इमरान खान का ये तीसरा पीओके दौरा था. इमरान खान ने कहा, ''मैंने कश्मीर का राजदूत बनना चुना क्योंकि मैं एक पाकिस्तानी हूं, एक मुस्लिम हूं और इन सभी से ऊपर एक इंसान हूं. यह मानवता का मुद्दा है. कोई भी बहादुर शख्स महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार नहीं होने देगा. आप कितना भी क्रूरता क्यों न करें, आप सफल नहीं होंगे. क्योंकि उन्होंने मृत्यु के भय को दूर कर दिया है, आप उन्हें नहीं हरा सकते.'' अपने भाषण के दौरान इमरान खान ने जहर उगलते हुए मुस्लिम कार्ड भी खेला. इमरान खान ने पीओके के लोगों को उकसाते हुए कहा कि भारत में मुसलमानों को हिंदुओं के बराबर नहीं समझा जाता है. इस दौरान इमरान खान ने आरएसएस का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आरएसएस के भीतर मुसलमानों के लिए नफरत है.