कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस को तैयार पाकिस्तान, आज भारतीय राजनयिक की मुलाकात
shubhamsc | 02 Sep 2019 10:15 AM (IST)

पाकिस्तान ने आखिरकार भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव तक भारत को कॉन्सुलर ऐक्सेस देने का ऐलान किया है. पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जादव को आज कॉन्सुलर एक्सेस मिलेगा.. पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कल ये जानकारी दी कि कुलभूषण जाधव को सोमवार को कॉन्सुलर एक्सेस मुहैया कराई जाएगी.