Imran Khan के खिलाफ पाक मीडिया ने खोला मोर्चा, बन रहे हैं तख्तापलट के आसार
ABP News Bureau | 20 Oct 2019 09:15 PM (IST)

पाकिस्तान को आप कितना भी समझा लें, लेकिन वो समझना ही नहीं चाहता. पहले पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, हमारे दो जवान शहीद हुए, फिर जब हमने जवाब दिया तो पाकिस्तान त्राहिमाम करने लगा है. पीओके में आज भारतीय सेना वे अपने दो जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए जबरदस्त कार्रवाई की. कई आतंकी पैड्स को तबाह कर दिया, कई पाकिस्तानी जवान और आतंकी मारे गए. दरअसल पाकिस्तान के भीतर इस वक्त गृहयुद्ध के हालात हैं, इमरान खान के खिलाफ सात दिन बाद ही सबसे बड़ा विरोध मार्च निकलना है. लेकिन अपने घर को संभालने की बजाए इमरान की सरकार और वहां की सेना भारत के खिलाफ नापाक साजिशों को रचने में व्यस्त है, पाकिस्तानी मीडिया में इमरान के रवैए से बेहद नाराज़गी है, इसीलिए वहां की मीडिया ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.