PoK और Balochistan में पाकिस्तान की 'चोरी पर सीना जोरी', लोगों पर रोज कर रहे अत्याचार
ABP News Bureau | 23 Oct 2019 07:45 PM (IST)
पाकिस्तान पीओके में लोगों पर भयानक अत्याचार कर रहा है. लोगों में इसे लेकर लगातार गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है. अब इस प्रदर्शन से घबराकर इमरान ख़ान की हुकूमत ने PoK की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद में इमरजेंसी लगा दी है. PoK के लोगों पर पाकिस्तान का अत्याचार लगातार जारी है. यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा गया है. लेकिन पाकिस्तान के अत्याचार के बावजूद भी लोगों ने इमरान की हुकूमत के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की है.