रास्ते पर लौटे इमरान, जीवनरक्षक दवाओं की कमी के बाद भारत के साथ बहाल किया आंशिक व्यापार
shubhamsc | 04 Sep 2019 09:41 AM (IST)

परमाणु युद्ध की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब नरम पड़ गया है. पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार की आंशिक शुरुआत कर दी है. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत से दो - दो हाथ करने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के तेवर अचानक नरम पड़ने लगे हैं.. बौखलाए पाकिस्तान को अब लगता है होश आ गया है.. तभी तो इमरान खान की सरकार ने व्यापार का रास्ता दोबारा खोलने का फैसला लिया है.