मुरैना में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसा, बच्ची की मौत
shubhamsc | 18 Sep 2019 10:15 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मुरैना में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात हैं.. रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी है.. लेकिन रेस्क्यू के दौरान एक बोट क्षतिग्रस्त हो गई. जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई. एमपी के मोरैना में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य की आपदा प्रबंधन टीम रेस्क्यू चला रही थी तभी अचानक एक बिजली के खंभे से रेस्क्यू बोट टकरा गई और पंचर हो गई...और बोट में सवार सभी लोग डूबने की कगार पर आ गए.