अपने बयान से एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आईं साध्वी प्रज्ञा, देखिए क्या है पूरा मामला
ABP News Bureau | 22 Jul 2019 04:55 PM (IST)
भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कल सीहोर में कहा था कि हमें आपकी नालियां और शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बने हैं. प्रज्ञा ने कहा, ''तो ध्यान रखो, हम नाली साफ करने के लिए नहीं बने हैं. ठीक है ना. हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिलकुल नहीं बनाये गये हैं. हम जिस काम के लिए बनाये गये हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे. यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे.'' साध्वी के इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है और एक बार फिर से वो विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं.