EVM पर हंगामा है बरपा: चुनाव आयोग से मिले विपक्षी दल, VVPAT पर्चियों की जांच की मांग
ABP News Bureau | 22 May 2019 10:06 AM (IST)

बीजेपी नीत एनडीए की सरकार में वापसी के अनुमानों के बीच लोकसभा मतों की गिनती के दो दिन पहले, विपक्षी दलों ने मंगलवार को ईवीएम से कथित छेड़छाड़ की रिपोर्टों पर चिंता जताई और चुनाव आयोग से मतगणना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कहा.