प्याज के आंसू 'रो रहा देश', कीमतों में भारी उछाल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
shubhamsc | 25 Sep 2019 12:21 PM (IST)

प्याज के आंसू रो रहा है देश. हालात ये है कि प्याज सेब से भी ज्यादा महंगा हो गया है. जहां एक महीने पहले 100 रुपये तक बिकने वाला सेब अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, वहीं दो महीने पहले तक 15 से 20 रुपये तक बिकने वाला प्याज अब 80 रुपये किलो तक हो गया है. प्याज की महंगाई का असर सीधा जायके पर पड़ा है क्योंकि हिंदुस्तान में प्याज ही वो चीज है जो हर खाने के स्वाद में चार चांद लगाती है. अब जब प्याज खरीदना ही लोगों के बस से बाहर होता जा रहा है तो खाने का जायका बिगड़ना तो लाजमी है.