नवी मुंबई प्लांट में आग लगने की घटना पर ओएनजीसी का बयान
shubhamsc | 03 Sep 2019 09:50 AM (IST)

आग लगने के बाद ओएनजीसी ने ट्वीट करके कहा है, ‘’आज सुबह ओएनजीसी के तेल और गैस प्रोसेसिंग प्लांट के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई. दमकल और संकट प्रबंधन टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. आग का तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. गैस हजीरा प्लांट डॉयवर्ट की जा रही है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है.’’