विंग कमांडर अभिनंदन को मिलेगा वीर चक्र, पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था
shubhamsc | 14 Aug 2019 10:58 AM (IST)

इसी साल 27 फरवरी को पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को मिलेगा वीर चक्र, देश का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है वीर चक्र.पाकिस्तान विमानों को खदेड़ते हुए विंग कमांडर अभिनंदन पाक सीमा में घुस गए गए लेकिन भारत के भारी दवाब के चलते पाकिस्तान को 18 घंटे के अंदर उन्हें छोड़ना पड़ा था. विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा.