भुवनेश्वर में ऑटो वाले का कटा 47 हजार 500 का चालान
shubhamsc | 05 Sep 2019 10:06 AM (IST)
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ऑटो वाले का सैंतालीस हजार पांच सौ रुपये का चालान किया गया है. भुवनेश्वर की सड़क पर खड़ी ये वही ऑटो है और ये ऑटो के चालक और मालिक हरी बंधु हैं जिनका चालान कटा है. जांच के दौरान पाया गया कि ऑटो के न दस्तावेज थे और न इनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस ही था, ऊपर से आरोप शराब पीकर गाड़ी चलाने का भी था.