NSG के कमांडोज का रण कौशल, आज है 35वां स्थापना दिवस
shubhamsc | 15 Oct 2019 05:36 PM (IST)
आज NSG यानि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड का 35वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर गुरुग्राम के मानेसर में मौजूद एनएसजी के मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. गृह मंत्री अमित शाह के सामने एनएसजी के कमांडोज ने अपने रण कौशल का प्रदर्शन किया जिसमें बंधकों को छुड़ाने से लेकर वीवीआई की सुरक्षा तक शामिल रहा. इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और इसी के तहत आतंकवाद के समूल नाश के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया.