NRC की अंतिम लिस्ट जारी, जानिए- लिस्ट से बाहर होने वाले क्या करें
shubhamsc | 01 Sep 2019 07:33 AM (IST)

इमरान जिस एनआरसी को मुसलमानों से साजिश करार दे रहे हैं, उसमें हिंदुओं के नाम भी हैं. हालांकि एनआरसी की फाइनल लिस्ट में जिन 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम बाहर हैं. इसका मतलब ये नहीं कि इन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा. लेकिन एनआरसी की फाइनल लिस्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही सवाल उठाए हैं
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के लिए भी एनआरसी की मांग की है, उनका दावा है कि दिल्ली में भी तकरीबन 20 लाख घुसपैठिए हैं.