नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से जीतने के बाद हंसराज हंस ने कहा- मैं दिल्ली का रहने वाला हूं, इटली से नहीं आया
ABP News Bureau | 24 May 2019 01:27 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पर सवार बीजेपी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर विशाल जीत दर्ज की. बीजेपी के सभी उम्मीदवारों से 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करते हुए विशाल अंतर से अपनी जीत का परचम लहराया है. पश्चिम दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने रिकार्ड 5.78 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. इस प्रकार, उन्होंने दिल्ली में सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकार्ड तोड़ा.