पोस्टर से नीतीश की पार्टी ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल,- 'क्यों करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार'
shubhamsc | 02 Sep 2019 01:10 PM (IST)

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अभी से सीएम के चेहरे के लिए नारा भी गढ़ दिया है. इस बार का नारा है- क्यों करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार । यानि जब नीतीश कुमार हैं तो फिर दूसरे के नाम पर विचार करना बेकार है. जेडीयू दफ्तर के बाहर इस नारे से साथ होर्डिंग लगाई गई है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में नीतीश कुमार की हैसियत बड़े भाई की है, इसलिए वही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.