निर्मला सीतारामन का नितिन गडकरी ने किया बचाव, ऑटो सेक्टर की मंदी के लिए Ola-Uber को बताया था जिम्मेदार
shubhamsc | 11 Sep 2019 02:46 PM (IST)

ऑटोमोबाइल सेक्टर इस वक्त भयंकर मंदी की चपेट में है, अगस्त में गाड़ियों की बिक्री 20 साल में सबसे कम हो गई है. इसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने ऐसा बयान दे दिया कि बवाल मच गया है. निर्मला सीतारामन ने कि लोग गाड़ी खरीदने की बजाय Ola या Uber को तरजीह दे रहे हैं, इसी का असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर पड़ रहा है. इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री का मजाक उड़ाया जा रहा है, आलोचना हो रही है. अब सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उनके बचाव में सामने आए हैं. गडकरी ने कहा कि वित्त मंत्री के बयान का भाव समझना चाहिए, उस पर विवाद नहीं होना चाहिए.