Nirmala Sitharaman ने किए 4 बड़े एलान, देश की अर्थव्यवस्था में होगा सुधार
ABP News Bureau | 20 Sep 2019 03:13 PM (IST)

देश में आर्थिक मंदी से निपटने के लिए वित्त मंत्रालय की ओर से कई घोषणाएं की गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया है. सरकार ने नया कॉरपोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है. साथ ही कंपनियों को कोई और टैक्स नहीं देना होगा. वित्त मंत्रालय ने कैपिटल गेन पर भी सरचार्ज खत्म कर दिया है. इससे उन कंपनियों को राहत मिला है जो भारतीय हैं और मैन्युफैक्चरिंग हैं.