Zydus Cadila की कोविड Vaccine को मिली भारत में मंजूरी, जानिए कितनी खास है ये?
ABP News Bureau | 21 Aug 2021 07:15 PM (IST)

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर भारत को एक और कामयाबी मिली है. जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव डी को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. अब भारत के पास कोरोना की 6 वैक्सीन है. कितनी खास है ये कामयाबी-- बात करने के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं जायडस कैडिला के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शर्विल पी पटेल