कोरोना के बीच देश में एक और खतरनाक वायरस की एंट्री, कई लोग संक्रमित
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 08:39 AM (IST)

केरल में जीका वायरस संक्रमण के मामले शुक्रवार को 14 हो गए, जिसके बाद प्रदेश को सतर्क कर दिया गया है. इस बीच जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखने और मामलों के प्रबंधन में राज्य सरकार को सहयोग देने के लिए विशेषज्ञों का छह सदस्यीय केंद्रीय दल दक्षिणी राज्य भेजा गया है.