पहले कोरोना, फिर डेंगू, अब जीका ! कानपुर में बढ़ता जा रहा प्रकोप
ABP News Bureau | 10 Nov 2021 10:45 PM (IST)
कानपुर में करीब 20 दिनों से जीका वायरस ने लोगों की नींद उड़ा रखी है.. कानपुर में अब तक इस जीका वायरस के 105 मामले सामने आ चुके हैं. एक केस कानपुर के बाहर कन्नौज में भी सामने आ चुका है. आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कानपुर में थे. उन्होंने जीका से निपटने की तैयारी की समीक्षा की...और लोगों को भरोसा दिलाया कि घबराएं नहीं.